UKPSC Patwari Lekhpal Admit Card 2023 - Uttarakhandjobs.in
UKPSC Patwari Lekhpal Admit Card 2023 - उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने यूकेपीएससी प्रवेश पत्र वेबसाइट ukpsc.net.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक लेखपाल / पटवारी परीक्षा 2022 का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों में किया जाना है। UKPSC Revenue SI Patwari, Lekhpal की 563 रिक्तियां यूकेपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 563 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 391 रिक्तियां पटवारी के पद के लिए और 172 रिक्तियां राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 के तहत लेखपाल के पद के लिए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए 1,58,210 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। आठ जनवरी को इनमें से 1,14,071 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। लेकिन पेपर लीक के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 498 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने किसी परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया है।